गिरीडीह: जमुआ के नवडीहा स्थित शिव मंदिर के पास जमुआ विधायक डॉ. मंजू कुमारी ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
विधायक डॉ. मंजू कुमारी ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। अभियान में स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विधायक ने कहा कि जनहित से जुड़े ऐसे कार्य आगे भी जारी रहेंगे।


