Indian Languages
Skip to main content

```html

गिरिडीह में दो दिवसीय जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन, के-टाइगर अकादमी बनी चैंपियन

गिरिडीह: गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में श्याम भवन में आयोजित दो दिवसीय 10वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न संस्थानों के करीब 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और विभिन्न वर्गों में अपने प्रदर्शन का परिचय दिया।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बारला तथा विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष विनीता कुमारी, गिरिडीह जिला योगासन स्पोर्ट संघ के मुख्य संरक्षक राजेश जलान, भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, मोंगिया स्कूल के निदेशक सनी शर्मा और श्री गुरुनानक विद्यालय के सचिव कुंवरजीत सिंह दुआ मौजूद रहे। अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि डिप्टी मेयर सुमित कुमार तथा विशिष्ट अतिथि दिलीप रजक और मिथुन राज उपस्थित रहे। विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बारला ने कहा कि ताइक्वांडो आज लोकप्रिय खेलों में शामिल है और ओलंपिक में भी शामिल होने के कारण खिलाड़ियों के लिए इसमें आगे बढ़ने की संभावनाएं हैं। विनीता कुमारी ने कहा कि लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो सीखना चाहिए। वहीं डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने ताइक्वांडो को बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ आत्मरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया।

के-टाइगर अकादमी प्रथम स्थान पर

प्रतियोगिता में के-टाइगर अकादमी गिरिडीह ने 18 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक के साथ कुल 136 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। द बैलेंस पाथ एकेडमी 4 स्वर्ण, 7 रजत और 4 कांस्य पदक के साथ 53 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रही। वहीं सीसीएल डीएवी की टीम 6 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक के साथ 44 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रही।

post ke bich me 2sra wala

संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के करीब 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले अतिथियों, अभिभावकों, खिलाड़ियों और रेफरी का आभार जताया।

प्रतियोगिता में रेफरी के रूप में कोडरमा के राजेंद्र कुमार, धनबाद की ज्योति कुमारी, ओमप्रकाश चौहान, देवघर के आशुतोष राय तथा गिरिडीह की पूजा कुमारी और नयन भट्टाचार्य ने भूमिका निभाई।

post ke bich me 3rd wala

आयोजन को सफल बनाने में जिला संघ के अध्यक्ष समीर कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष मनोहर वर्मा, सचिव अमित स्वर्णकार, सह सचिव रोहित कुमार राय, शशिकांत विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष आकाश कुमार स्वर्णकार, कार्यकारी सदस्य राजकुमार साहू सहित वरिष्ठ खिलाड़ियों का योगदान रहा।

Leave a reply ke upar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share News
✓ Link copied successfully