गिरिडीह: गिरिडीह कॉलेज में शिक्षकेतर कर्मी विजय ठाकुर के अवकाशग्रहण के अवसर पर कॉलेज के शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों ने उन्हें सप्रेम विदाई दी। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सहकर्मियों ने उनके योगदान और सहयोगी स्वभाव को याद किया।
प्राचार्य डॉ. के.एन. शर्मा, ऑफिस इंचार्ज पंकज प्रियदर्शी और एकाउंटेंट शैलेश ने अंगवस्त्र प्रदान कर विजय ठाकुर का सम्मान किया। वहीं पूर्व प्राचार्य अजय मुरारी, दिवाकर रविदास और विश्राम घासी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
शिक्षकेतर कर्मी संघ के सचिव दिलीप तथा शिक्षकों की ओर से बालेंदु शेखर, डॉ. गुलाम सामदानी और राजकुमार वर्मा ने फूल माला पहनाकर विजय ठाकुर का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. के.एन. शर्मा ने कहा कि विजय ठाकुर के योगदान और महत्व को सभी समझते हैं। डॉ. बलभद्र ने कहा कि विजय जी सहयोगी स्वभाव के व्यक्ति हैं और उनका अपनापन हमेशा याद रहेगा।
कार्यक्रम में कॉलेज के कर्मियों की अच्छी उपस्थिति रही। सभी ने विजय ठाकुर के उत्तम स्वास्थ्य और सुखद भविष्य की कामना की।


