Indian Languages
Skip to main content

```html

“पीरटांड़ के लोग मेरे पति के परिवार थे…” श्वेता शर्मा ने सुदिव्य के अधूरे सपनों को पूरा करने का लिया संकल्प

गिरिडीह: पीरटांड़ प्रखंड के शहरपुरा में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा और उनकी दोनों बेटियों ने शहीद बेदी पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पति की स्मृतियों को याद कर श्वेता शर्मा भावुक हो उठीं। परिवार के अन्य सदस्य भी उनके साथ मौजूद रहे।

श्रद्धांजलि के बाद श्वेता शर्मा ने क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उनके पहुंचने पर स्थानीय लोगों और समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

श्वेता शर्मा ने कहा कि पीरटांड़ के लोग सुदिव्य कुमार सोनू के लिए परिवार के समान थे। यहां के लोगों से उनका गहरा आत्मीय संबंध था। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू ने पीरटांड़ को लेकर जो सपने देखे थे और जो काम अधूरे रह गए हैं, उन्हें पूरा करने की दिशा में वह लगातार प्रयास करेंगी। उन्होंने पीरटांड़ की जनता के साथ हमेशा खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

वहीं, दिवंगत मंत्री की बेटी सृष्टि ने भावुक होकर कहा कि उनके पिता के दिल में पीरटांड़ के लोग बसते थे। उन्होंने कहा कि पिता के निधन के बाद भी उनका पूरा परिवार पीरटांड़ की जनता के साथ खड़ा रहेगा और लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनेगा।

post ke bich me 2sra wala

मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, रॉकी सिंह, दिलीप रजक समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

post ke bich me 3rd wala

Leave a reply ke upar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share News
✓ Link copied successfully