Indian Languages
Skip to main content

```html

वृद्धाश्रम स्नेहदीप में रोटरी गिरिडीह वाइब्रेंट का ‘दादी मां की कहानियां-एक स्पर्श’ कार्यक्रम

गिरिडीह: रोटरी गिरिडीह वाइब्रेंट की ओर से वृद्धाश्रम स्नेहदीप में ‘दादी मां की कहानियां-एक स्पर्श’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान रोटरी वाइब्रेंट के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात कर उनके साथ समय बिताया।

इस दौरान रोटरी गिरिडीह वाइब्रेंट के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। कार्यक्रम के दौरान रोटरी सदस्यों ने कुछ वृद्ध माताओं से उनके जीवन और बचपन से जुड़ी कहानियां सुनीं। वृद्ध माताओं ने अपने जीवन के अनुभव, बचपन की यादें और बीते दिनों से जुड़ी कई बातें साझा कीं।

कार्यक्रम के दौरान वृद्ध माताओं और रोटरी सदस्यों के बीच आत्मीय संवाद देखने को मिला। वृद्ध माताओं ने रोटरी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को आशीर्वाद भी दिया।

रोटरी गिरिडीह वाइब्रेंट की ओर से वृद्ध माताओं के लिए 10 लूडो उपलब्ध कराए गए। वहीं रोटेरियन राजीव रंजन, अवनीश अंशु, तनवीर अहमद, डॉ. सौरव जगनानी और समीर राज चौधरी ने वृद्ध माताओं के बीच मिठाई, फल, फ्रूटी और मिनरल वाटर का वितरण किया। इस दौरान सदस्यों ने वृद्ध माताओं के साथ बैठकर मिठाई भी खाई।

post ke bich me 2sra wala

मौके पर रोटरी गिरिडीह वाइब्रेंट के ब्लड डोनेशन चेयरमैन राहुल कुमार गुप्ता, एस.जी.टी. आर्म्स राहुल कृष्णा, रोटेरियन गौतम सागर, रोटेरियन नीलेश लाल समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

post ke bich me 3rd wala

Leave a reply ke upar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share News
✓ Link copied successfully