Indian Languages
Skip to main content

```html

पुरानी चित्तरडीह में खेतों के बीच चल रहा कथित जुआ अड्डा, पुलिस तंत्र पर सवाल

गिरिडीह: जमुआ थाना क्षेत्र के पुरानी चित्तरडीह में खेतों के बीचों-बीच कथित रूप से जुआ अड्डा संचालित होने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, यहां देर शाम करीब 8 बजे से देर रात तक पैसों का खेल चलता है। प्रतिदिन लाखों रुपये का खेल होने की बात भी कही जा रही है।

स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर बताया कि जुए का यह खेल लालू यादव नामक व्यक्ति द्वारा करवाया जा रहा है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि इस जुए के खेल में आसपास के दर्जनों ग्रामीण शामिल होते हैं। वहीं, जुआ खेलवाने के नाम पर संबंधित व्यक्ति को प्रतिदिन अच्छी-खासी कमाई होने की बात भी कही जा रही है।

Oplus_16908288

इतना ही नहीं, चर्चा यह भी है कि दुर्गा पूजा के बाद आसपास के इलाकों में दिन के समय से ही जुआ खेलने का खेल शुरू कराने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस के सूचना तंत्र पर सवाल

कथित जुआ अड्डे के संचालन को लेकर स्थानीय पुलिस के सूचना तंत्र पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगों के बीच यह सवाल है कि यदि क्षेत्र में इस तरह की गतिविधि चल रही है, तो पुलिस को इसकी जानकारी क्यों नहीं मिल रही है। और अगर जानकारी मिल रही है तो कार्रवाई क्यों नहीं कर रही?

post ke bich me 2sra wala

विदित हो कि कुछ दिन पूर्व देवरी पुलिस द्वारा जुए के इस अवैध खेल के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई थी। इस दौरान देवरी पुलिस ने कई बाइक भी जब्त किए थे। ऐसे में पुरानी चित्तरडीह में अब तक कार्रवाई नहीं होने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

post ke bich me 3rd wala

Leave a reply ke upar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share News
✓ Link copied successfully