Indian Languages
Skip to main content

```html

लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट ने गंगापुर में 250 महिलाओं और बच्चों के बीच बांटा अल्पाहार

गिरिडीह: लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट की ओर से गिरिडीह के सुदूर आदिवासी गांव गंगापुर में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान करीब 250 आदिवासी महिलाओं और बच्चों के बीच अल्पाहार का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के बारे में क्लब अध्यक्ष लायन राहुल बर्मन ने बताया कि लायंस इंटरनेशनल के सेवा सप्ताह के तीसरे दिन इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि सेवा सप्ताह के तहत क्लब की ओर से अलग-अलग दिनों में मानव सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

रीजन चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश ने कहा कि सेवा सप्ताह के अंतर्गत क्लब की ओर से जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गंगापुर में आयोजित कार्यक्रम में अल्पाहार प्राप्त कर महिलाओं और बच्चों ने खुशी जताई।

post ke bich me 2sra wala

कार्यक्रम में लायन राजेश कुमार गुप्ता, लायन मसरूर आलम सिद्दीकी, लायन रवि राज, लायन शब्बीर आलम, लायन राहुल कुमार, लायन सुदीप गुप्ता, लायन अवनिस अंशु और लायन शत्रुघ्न सिंह समेत क्लब के कई सदस्य मौजूद रहे।

post ke bich me 3rd wala

Leave a reply ke upar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share News
✓ Link copied successfully