Indian Languages
Skip to main content

```html

पचम्बा सार्वजनिक दुर्गा स्थान में दुर्गापूजा की तैयारी तेज, समिति ने तय की आयोजन की रूपरेखा

गिरिडीह: पचम्बा सार्वजनिक दुर्गा स्थान स्थित मंदिर प्रांगण में वर्ष 2026 की दुर्गापूजा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पचम्बा समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान दुर्गापूजा को भव्य, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर तैयारियों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से संजय कुमार कंधवे को अध्यक्ष और दीपक साह को सचिव चुना गया। वहीं प्रमोद कंधवे और पवन कंधवे को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। सूरज यादव, सुंदर पांडेय और महादेव पांडेय को उपसचिव बनाया गया। समिति के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों को भी अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपने को लेकर चर्चा हुई।

पिछले वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा रखा गया

बैठक के दौरान वर्ष 2025 की दुर्गापूजा के आय-व्यय का ब्यौरा उपस्थित लोगों के सामने रखा गया। खर्च से संबंधित विवरण साझा किए जाने के बाद आयोजन को लेकर लोगों से सुझाव भी लिए गए।

सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर जोर

बैठक में दुर्गापूजा के दौरान लगने वाले मेले की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष चर्चा की गई। मेला परिसर के विभिन्न हिस्सों में वालंटियरों की तैनाती की योजना बनाई गई है। वालंटियर श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने, आवागमन को सुचारू बनाए रखने और किसी भी तरह की अव्यवस्था की स्थिति में सहयोग करेंगे।

post ke bich me 2sra wala

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पचम्बा पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए पूजा, मेला, सुरक्षा, साफ-सफाई, भीड़ नियंत्रण और अन्य व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त करने पर जोर दिया जाएगा।

बैठक में मौजूद लोगों ने भी दुर्गापूजा आयोजन को सफल और व्यवस्थित बनाने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

post ke bich me 3rd wala

Leave a reply ke upar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share News
✓ Link copied successfully