Indian Languages
Skip to main content

```html

गिरिडीह के तिसरी में नाबालिग की जबरन शादी कराने का आरोप, चाइल्डलाइन ने शुरू की जांच

गिरिडीह: जिले के तिसरी प्रखंड के लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र की एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की की कथित तौर पर जबरन शादी कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्रामीणों ने एक युवक के साथ लड़की को पकड़े जाने के बाद दबाव बनाकर युवक से उसकी मांग में सिंदूर डलवाया। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद वीडियो को सोशल मीडिया से हटाए जाने की बात कही जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, करीब तीन दिन पहले एक नाबालिग लड़की और एक युवक को ग्रामीणों ने एक साथ पकड़ा था। नाबालिग के मुताबिक, युवक उससे बातचीत करने के लिए उसके घर आया था। इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और कथित तौर पर युवक पर लड़की की मांग में सिंदूर डालने का दबाव बनाया।

पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि नरेश दयाल के परिवार सहित कुछ ग्रामीणों ने युवक पर दबाव बनाकर सिंदूर डलवाया। नाबालिग के अनुसार, युवक ने अपने परिजनों को सूचना देने के लिए कुछ समय मांगा था, लेकिन कथित तौर पर ग्रामीणों ने उसकी बात नहीं मानी।

वहीं, इस संबंध में नरेश दयाल से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि वह फिलहाल बाहर रह रहे हैं। उनका कहना है कि घटना में केवल उनके परिवार के लोग शामिल नहीं थे, बल्कि गांव के कई लोगों द्वारा शादी करवाया गया है।

गांव में हुई ग्रामीणों की बैठक

घटना के बाद नाबालिग ने अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद गांव में ही एक जगह स्थानीय मुखिया पति की मौजूदगी में ग्रामीणों की बैठक होने की जानकारी सामने आई है। चर्चा है कि बैठक के जरिए मामले को आपसी स्तर पर सुलझाने का प्रयास किया जा रहा था। हालांकि, बैठक में अंतिम रूप से क्या निर्णय लिया गया, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

चाइल्डलाइन ने शुरू की मामले की जांच

मामले की जानकारी मिलने के बाद चाइल्डलाइन से जुड़े अजय कुमार सहित चाइल्डलाइन की टीम भी पीड़िता के घर पहुंची और नाबालिग तथा उसके परिजनों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद मामले की सूचना जिला स्तर पर दी गई। चाइल्डलाइन से जुड़े लोगों के अनुसार, नाबालिग की कथित जबरन शादी कराया जाना गंभीर मामला है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

post ke bich me 2sra wala

एसडीपीओ ने क्या बताया?

मामले को लेकर खोरीमहुआ एसडीपीओ से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की और युवक के बीच कथित प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। रात के समय युवक को लड़की के घर जाते हुए कुछ महिलाओं द्वारा देखे जाने के बाद ग्रामीणों की ओर से दोनों की शादी कराने का प्रयास किया गया।

एसडीपीओ के अनुसार, इसी दौरान सिंदूर डलवाने का वीडियो बनाया गया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था। थाना प्रभारी के कहने पर वीडियो को सोशल मीडिया से हटवा दिया गया है।

post ke bich me 3rd wala

एसडीपीओ ने बताया कि फिलहाल मामले में किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। लिखित शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि लड़का और लड़की दोनों अपने अपने घर में परिवार के साथ रहा रहे हैं।

Leave a reply ke upar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share News
✓ Link copied successfully