Indian Languages
Skip to main content

```html

धनबाद पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, IIT-ISM में दो कार्यक्रमों में हुए शामिल

धनबाद: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रविवार को धनबाद पहुंचे। बरवाअड्डा हवाईअड्डे पर एसएसपी, डीडीसी समेत IIT-ISM के निदेशक प्रो. धीरज कुमार और रजिस्ट्रार प्रबोध पांडेय ने उनका स्वागत किया। राज्यपाल के दौरे को लेकर एयरपोर्ट से लेकर IIT-ISM तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

IIT-ISM में पर्यावरण कार्यशाला में हुए शामिल

धनबाद पहुंचने के बाद राज्यपाल IIT-ISM पहुंचे, जहां उन्होंने दो अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। गोल्डन जुबली लेक्चर थियेटर में आरोग्य भारती की राष्ट्रीय पर्यावरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने पर्यावरण और स्वास्थ्य के बीच गहरे संबंध पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ हवा, निर्मल जल, पौष्टिक आहार और संतुलित जीवनशैली जरूरी है। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने पर्यावरण से जुड़े स्थानीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।

एकल अभियान के सम्मान समारोह में भी हुए शामिल

इसके बाद राज्यपाल पेनमैन ऑडिटोरियम पहुंचे, जहां एकल अभियान के आचार्य एवं व्यास सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं के अलावा IIT-ISM के अधिकारी और फैकल्टी सदस्य मौजूद रहे।

मीडिया से बातचीत के दौरान राज्यपाल ने एकल विद्यालयों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और जागरूकता के विस्तार में ऐसे प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

post ke bich me 2sra wala

जल संरक्षण पर सामूहिक प्रयास की जरूरत

राज्यपाल ने देश के कई हिस्सों में गिरते भूगर्भीय जलस्तर को गंभीर चुनौती बताया। उन्होंने जल संरक्षण के लिए केवल सरकार ही नहीं, बल्कि समाज और सभी राज्यों के सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर जोर दिया।

राज्यपाल के धनबाद दौरे के दौरान प्रशासन और IIT-ISM प्रबंधन की ओर से सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।

post ke bich me 3rd wala

Leave a reply ke upar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share News
✓ Link copied successfully