गिरिडीह: झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ की गिरिडीह जिला इकाई ने मंगलवार को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अवर सचिव अखिलेश कुमार पाण्डेय से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान सरकारी विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था और जमीनी स्तर पर इसके क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
संघ के महासचिव रविंद्र प्रसाद सिंह के दिशा-निर्देश पर हुई इस मुलाकात में जिला संयोजक मुन्ना प्रसाद कुशवाहा और जिला सचिव अख्तर अंसारी के नेतृत्व में टीम ने अखिलेश कुमार पाण्डेय का बुके और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
परिचर्चा के दौरान संघ के प्रतिनिधियों ने विद्यालय स्तर पर शिक्षकों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न व्यावहारिक पहलुओं को विभागीय पदाधिकारी के समक्ष रखा। वहीं, शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यालयी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी स्तर पर आवश्यक प्रयासों तथा चुनौतियों के समाधान पर भी चर्चा हुई।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि विभागीय अधिकारियों के साथ इस तरह का संवाद शिक्षा व्यवस्था से जुड़े जमीनी मुद्दों को सामने रखने और उनके समाधान की दिशा में पहल का माध्यम बनता है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष मिथुन राज, संगठन सचिव महेंद्र प्रसाद दांगी, जितेंद्र कुमार भगत, गौतम सिन्हा, राकेश कुमार, केशरी नंदन, कामदेव प्रसाद यादव, इन्द्रदेव साव, बमशंकर मंडल, ओमप्रकाश राय, पंकज कुमार चक्रम और रणधीर कुमार राय सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।


