हजारीबाग: झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की हजारीबाग जिला कमेटी की ओर से रविवार को स्थानीय परिसदन भवन में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री स्व. सुदिव्य कुमार सोनू की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा में विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष त्रिवेणी राणा ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव बृजलाल राणा ने किया। इस दौरान प्रदेश और जिला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न प्रखंडों के प्रतिनिधि और समाज के सदस्य मौजूद रहे।
‘विश्वकर्मा समाज के गौरव थे सुदिव्य कुमार सोनू’
विकास राणा ने कहा कि स्व. सुदिव्य कुमार सोनू विश्वकर्मा समाज के गौरव थे। उन्होंने कहा कि सोनू सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों में लोकप्रिय रहे और सभी के बीच उनकी स्वीकार्यता थी।
विकास राणा के अनुसार, सुदिव्य कुमार सोनू ने एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और विधायक से लेकर झारखंड सरकार में मंत्री तक का सफर तय किया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक संघर्ष के दौरान सोनू ने कम समय में संसदीय कार्यों की समझ विकसित की और अपनी अलग पहचान बनाई।
समाज के पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव अशोक राणा, प्रदेश संगठन सचिव उमेश राणा, जिला कोषाध्यक्ष निर्मल राणा, जिला सचेतक महावीर राणा, प्रो. बसंत नारायण, राजेश शर्मा, विनोद राणा, किशोर राणा, संतोष राणा, महादेव विश्वकर्मा, मनोरमा राणा, कंचन शर्मा, बबीता देवी, अंजली देवी, सरिता देवी समेत बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।


