Indian Languages
Skip to main content

```html

चाईबासा में 30 सितंबर से इंटरनेशनल ओपन शतरंज प्रतियोगिता, 13 राज्यों और नेपाल के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में द्वितीय रुंगटा सीमेंट इंटरनेशनल ओपन फीडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन खिरवाल बैंक्विट हॉल में पश्चिम सिंहभूम जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में होगा।

प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर सीताराम रुंगटा रीक्रिएशन हॉल, टाउन क्लब में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। संघ के महासचिव बसंत खंडेलवाल ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए अब तक 390 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 254 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय फीडे रेटिंग वाले हैं।

दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय मास्टर आराध्या गर्ग, जिनकी फीडे रेटिंग 2430 है, प्रतियोगिता के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं। प्रतियोगिता में देश के 13 राज्यों के अलावा नेपाल के खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। आयोजकों के अनुसार, तीन नेत्रहीन और एक दिव्यांग खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।

प्रतियोगिता में कुल नौ चक्र खेले जाएंगे। इसका संचालन अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर विशाल मिंज के नेतृत्व में 14 सदस्यीय आर्बिटर टीम करेगी। प्रतियोगिता में कुल छह लाख रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को एक लाख रुपये और ट्रॉफी, जबकि दूसरे स्थान पर 60 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर 40 हजार रुपये के साथ ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा कुल 50 नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।

प्रतियोगिता का उद्घाटन 30 सितंबर को सुबह 11 बजे किया जाएगा। बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के ठहरने के लिए राजस्थान भवन, रुंगटा मैरिज हाउस, खिरवाल धर्मशाला समेत विभिन्न होटलों में व्यवस्था की गई है।

post ke bich me 2sra wala

प्रेस वार्ता में संघ के उपाध्यक्ष जहांगीर आलम, जयदेव चंद्र त्रिपाठी, संयुक्त सचिव अनंत लाल विश्वकर्मा, सुब्रत चंद्र त्रिपाठी, अर्पित खिरवाल, मनीष शर्मा, हर्ष शर्मा, सूरज तियू, ज्वेल गागराई, ईशान चौबे, समीर पूर्ति, कन्हैया पाण्डेय और देवेन्द्र पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

post ke bich me 3rd wala

Leave a reply ke upar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share News
✓ Link copied successfully