Indian Languages
Skip to main content

```html

सेवा ज्योति यात्रा को लेकर पीरटांड़ में भाजपा की बैठक, बूथ सशक्तिकरण पर जोर

गिरिडीह: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा की ओर से चलाए जा रहे संकल्प सेवा अभियान के तहत गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं इंजीनियर विनय कुमार सिंह ने पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद चंद्र राय के साथ पीरटांड़ प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया।

दौरे के दौरान पीरटांड़ प्रखंड की नावाडीह पंचायत के घोरबाद और कुमाहरलालो पंचायत में बैठक आयोजित कर 7 अक्टूबर को गिरिडीह के झंडा मैदान में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

इंजीनियर विनय कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष की सेवा पूरी होने के अवसर पर 7 अक्टूबर को गिरिडीह के झंडा मैदान में भाजपा गिरिडीह महानगर एवं ग्रामीण जिला की ओर से ‘सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि पीरटांड़ मंडल से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों में भी 7 अक्टूबर के कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखने को मिला। बैठक में बूथ सशक्तिकरण को लेकर भी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।

post ke bich me 2sra wala

एकल विद्यालय और सिलाई केंद्र का लिया जायजा

ग्रामीण क्षेत्र के भ्रमण के दौरान विनय कुमार सिंह ने एकल अभियान की ओर से संचालित सिलाई केंद्र और एकल विद्यालय का भी जायजा लिया। इस दौरान वहां चल रही गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली गई।

कार्यक्रम में भाजपा पीरटांड़ मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद चंद्र राय, भाजपा वरिष्ठ नेता मनोज पंडित, पूर्व मंडल महामंत्री अरविंद बरनवाल, मंडल उपाध्यक्ष बालेश्वर यादव, मीडिया प्रभारी भोला वर्मा, अरविंद पंडित, सविता देवी, सुमित्रा देवी, मालती देवी, गुंजारी देवी, सुशील महतो सहित अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

post ke bich me 3rd wala

Leave a reply ke upar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share News
✓ Link copied successfully