Indian Languages
Skip to main content

```html

डुमरी में ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

डुमरी। इसरी रेलवे फाटक से करीब 500 मीटर पहले रेलवे ट्रैक पर सोमवार को एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। मृतका की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, 5 अक्टूबर 2026 को करीब 11:02 बजे ट्रेन संख्या 11046 दीक्षाभूमि एक्सप्रेस के लोको पायलट ने पारसनाथ स्टेशन के ऑन-ड्यूटी स्टेशन मास्टर को सूचना दी कि UP लाइन के किलोमीटर संख्या 316/27 के पास एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई है।

सूचना के बाद RPF, PWI और स्थानीय थाना को जानकारी दी गई। संबंधित कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और करीब 11:21 बजे रेलवे ट्रैक को क्लियर करा दिया गया। रेलवे के अनुसार, घटना के कारण ट्रेनों के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा और रेल सेवा सामान्य रही।

post ke bich me 2sra wala

इधर, पुलिस और रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। पहचान और जांच पूरी होने के बाद ही घटना की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

post ke bich me 3rd wala

Leave a reply ke upar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share News
✓ Link copied successfully