Indian Languages
Skip to main content

```html

24 घंटे के भीतर बदला ट्रांसफार्मर, मोती मोहल्ला में बहाल हुई बिजली आपूर्ति

गिरिडीह: शहर के वार्ड नंबर 34 स्थित मोती मोहल्ला में ट्रांसफार्मर जलने के बाद उत्पन्न बिजली संकट का 24 घंटे के भीतर समाधान कर दिया गया। बिजली विभाग के जेई अमित कुमार ने मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया, जिसके बाद मोहल्ले में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।

जानकारी के अनुसार, मोती मोहल्ला में ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद स्थानीय लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा था। इसकी सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग के जेई अमित कुमार ने मामले की निगरानी की और करीब 24 घंटे के भीतर नया ट्रांसफार्मर लगवाकर आपूर्ति बहाल कराई।

नए ट्रांसफार्मर के लगने के बाद मोहल्ले के लोगों में राहत और खुशी का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया और कहा कि समय पर ट्रांसफार्मर बदलने से लोगों को लंबे समय तक बिजली संकट का सामना नहीं करना पड़ा।

स्थानीय लोगों ने इस दौरान झामुमो नेता फरदीन इम्तियाज अहमद के सहयोग की भी सराहना की। लोगों का कहना है कि संबंधित स्तर पर पहल होने से बिजली समस्या के समाधान में मदद मिली।

post ke bich me 2sra wala

ट्रांसफार्मर बदलने के बाद अब मोती मोहल्ला में बिजली व्यवस्था सामान्य हो गई है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि आगे भी बिजली से जुड़ी समस्याओं पर विभाग इसी तरह तत्परता से कार्रवाई करेगा।

post ke bich me 3rd wala

Leave a reply ke upar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share News
✓ Link copied successfully