Indian Languages
Skip to main content

```html

गिरिडीह में 13 अक्टूबर को सजेगी डांडिया की महफिल, D4 2.0 में गरबा-डांस का दिखेगा रंग

गिरिडीह: नवरात्रि के उत्सवी माहौल को खास बनाने के लिए गिरिडीह में D4 2.0 डांडिया नाइट का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम आगामी 13 अक्टूबर 2026 को स्वर्ण हॉल ग्राउंड में आयोजित होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में करीब 10 हजार वर्गफीट का डांडिया थीम पंडाल तैयार किया जाएगा। कोलकाता के डीजे, लाइव सिंगर, डांडिया-गरबा, ढोल और डांस प्रस्तुतियां कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेंगी।

इसके अलावा गेम्स, सेल्फी एवं रील जोन, मुफ्त फोटोग्राफी और लकी ड्रॉ जैसी व्यवस्थाएं भी की गई हैं। आयोजकों के मुताबिक 599 रुपये के टिकट में मुफ्त स्नैक्स के साथ विशेष उपहार भी दिया जाएगा। कार्यक्रम में 11 अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाने की भी जानकारी दी गई है।

आयोजन स्थल पर लोगों की सुविधा के लिए मुफ्त पार्किंग, पेयजल और प्रोफेशनल सिक्योरिटी की व्यवस्था रहेगी। साथ ही विभिन्न फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे। दुर्गापूजा और दीपावली की खरीदारी को ध्यान में रखते हुए विशेष डिस्काउंट ऑफर भी उपलब्ध रहने की बात कही गई है।

post ke bich me 2sra wala

कार्यक्रम से जुड़े CA अमित अग्रवाल, सुभाष, राहुल राज, राजा भूषण, विनय साव, पूजा साव और मीरा लाडिया ने गिरिडीहवासियों से बड़ी संख्या में शामिल होकर D4 2.0 डांडिया नाइट को यादगार बनाने की अपील की है।

post ke bich me 3rd wala

Leave a reply ke upar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share News
✓ Link copied successfully