Indian Languages
Skip to main content

```html

स्वच्छता ही सेवा-2026: समाहरणालय परिसर में अधिकारियों ने किया श्रमदान, पौधारोपण कर दिया स्वच्छता का संदेश

गिरिडीह: स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत गुरुवार को गिरिडीह समाहरणालय परिसर में “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव सहित जिले के वरीय पदाधिकारियों और कर्मियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान समाहरणालय परिसर के विभिन्न हिस्सों में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। कार्यालयों, आसपास के क्षेत्रों और अन्य स्थानों से अनावश्यक कचरा एवं गंदगी हटाकर परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित किया गया। इसके साथ ही स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण भी किया गया।

इस दौरान नगर आयुक्त ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए स्वच्छता अभियान में योगदान दिया। अधिकारियों और कर्मियों ने सामूहिक रूप से श्रमदान कर स्वच्छ, सुंदर और हरित समाहरणालय परिसर के निर्माण का संदेश दिया।

स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील

मौके पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी अभियान तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी और दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है और सामूहिक सहभागिता से स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता को और प्रभावी बनाया जा सकता है।

उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपने घर, कार्यालय, सार्वजनिक स्थलों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने की अपील की। उन्होंने कचरे के उचित प्रबंधन, स्वच्छता के प्रति जागरूकता और अधिक से अधिक पौधारोपण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया।

post ke bich me 2sra wala

कार्यक्रम के माध्यम से जिला प्रशासन ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामूहिक सहभागिता के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया। अधिकारियों एवं कर्मियों की सहभागिता के जरिए यह संदेश दिया गया कि स्वच्छ गिरिडीह के निर्माण में प्रशासन के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

post ke bich me 3rd wala

Leave a reply ke upar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share News
✓ Link copied successfully