Indian Languages
Skip to main content

```html

शारदीय नवरात्र मिलन समारोह में दिखी सांस्कृतिक रंगत, बच्चों और महिलाओं ने दी प्रस्तुतियां

गिरिडीह: सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ (साशाब्राम) के महिला प्रकोष्ठ, जिला गिरिडीह की ओर से होटल युवराज लेन स्थित महासंघ के नगर सचिव कुमार पल्लव भक्त के आवास पर शारदीय नवरात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुई।

समारोह में ध्रुव भक्त और प्रहलाद भक्त ने स्वस्तिवाचन का पाठ किया। इसके बाद कुमारी भाव्या मिश्र ने मां दुर्गा की सजीव झांकी प्रस्तुत की, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा। संयोगिता मिश्र ने दुर्गासप्तशती के तेरहवें अध्याय की संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत की।

कार्यक्रम के दौरान उषा मिश्र के समूह ने भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी। बच्चों के लिए हस्तशिल्प, नृत्य और चित्रकला जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गईं। कुमार प्रतीक पल्लव ने हस्तशिल्प के तहत माला गूंथने की प्रस्तुति दी, जबकि आयुषी गुरु, पल्लवी कुमा और अनन्या कुमारी ने नृत्य प्रस्तुत किया।

चित्रकला प्रतियोगिता में गिरिडीह के अलावा गया और धनबाद समेत अन्य स्थानों से बच्चों ने ऑनलाइन माध्यम से अपनी कलाकृतियां भेजीं। इसमें प्रहलाद भक्त, रिधर मिश्र, निशांत मिश्र, सिद्धांत मिश्र, प्रणित पाठक, आरव मिश्र, सुंदर कुमारी, सृष्टि मिश्र, दिव्या कुमारी और श्रेया कौंडिन्या सहित अन्य बच्चों ने भाग लिया।

समारोह में महिलाओं ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया। वहीं नन्हे यश राज ने कविता की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के समापन पर माता दुर्गा के क्षमापन स्तोत्र का पाठ किया गया।

post ke bich me 2sra wala

आयोजकों ने बताया कि बरसाती मौसम के बावजूद महिला प्रकोष्ठ की सदस्यों और प्रतिभागियों का उत्साह बना रहा। समारोह के सफल आयोजन में महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा सविता कुमारी के साथ मोनी मिश्र, राखी रानी, सीता मिश्र, जयरानी मिश्र, नीलम मिश्र, सोना उपाध्याय, ममता देवी, उषा पाठक, संयोगिता मिश्र, आरती मिश्र, मधुनिका मिश्र, प्रेमा देवी और शालिनी कुमारी समेत अन्य सदस्यों की भूमिका रही।

कार्यक्रम में साशाब्राम के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय, दिलीप उपाध्याय, महेश पाठक, संतोष मिश्र, कृष्णकांत मिश्र, गौरी शंकर पाठक, योगेश्वर शास्त्री, चंदन पाण्डेय, ग्रीष्म भक्त, श्याम सुंदर पाठक, शंभू पंडित, आनंद मिश्र, कुमार पल्लव भक्त और राजेंद्र मिश्र समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

post ke bich me 3rd wala

रिपोर्ट : चंदन पाण्डेय

Leave a reply ke upar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share News
✓ Link copied successfully