Indian Languages
Skip to main content

```html

JSSC-CGL मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, तीन नए अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की संयुक्त स्नातक स्तरीय यानी JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता और पेपर लीक से जुड़े मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) की कार्रवाई लगातार जारी है। CID ने तीन अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

CID की 25 सितंबर की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, CID थाना कांड संख्या 01/2025 में अजय कुमार, संजय कुमार और रामाकृष्णा कुमार सिंह की गिरफ्तारी हुई है। विभाग के मुताबिक, इन तीनों अभ्यर्थियों ने JSSC-CGL परीक्षा में अनुचित लाभ प्राप्त किया था।

गिरफ्तार अजय कुमार सतगावां थाना क्षेत्र के नंदुडीह, कोडरमा, संजय कुमार गांवा थाना क्षेत्र के पिहरा, गिरिडीह और रामाकृष्णा कुमार सिंह धनवार थाना क्षेत्र के कटरियाटाड़, गिरिडीह के रहने वाले हैं।

पहले भी हो चुकी है कई गिरफ्तारियां

JSSC-CGL मामले में CID की जांच पिछले कई महीनों से जारी है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, CID थाना कांड संख्या 01/2025 में अब तक 33 आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें पहले गिरफ्तार किए गए 16 आरोपितों के बाद जांच के नए चरण में 17 और गिरफ्तारियां हुई हैं। जांच में अभ्यर्थियों के अलावा कथित एजेंट, दलाल और परीक्षा संचालन से जुड़ी एजेंसी के कर्मियों के नाम भी सामने आए हैं।

CID ने इस मामले में कथित तौर पर अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराने, प्रश्न-उत्तर उपलब्ध कराने और परीक्षा में अनुचित लाभ दिलाने से जुड़े नेटवर्क की भी जांच की है। रिपोर्टों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर जांच का दायरा आगे बढ़ा है।

गिरिडीह से जुड़े मामलों पर भी CID की नजर

हाल के दिनों में गिरिडीह जिले का नाम इस जांच में लगातार सामने आया है। 23 सितंबर को CID ने गांवा थाना क्षेत्र के पिहरा निवासी और जमशेदपुर में फूड इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत संजय कुमार को पूछताछ के लिए रांची लाया था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उनसे अभ्यर्थियों को कथित रूप से प्रश्न-उत्तर रटवाने और परीक्षा में अनियमितता से जुड़े आरोपों को लेकर पूछताछ की गई थी।

post ke bich me 2sra wala

इसके बाद 25 सितंबर को जारी CID की प्रेस विज्ञप्ति में संजय कुमार की गिरफ्तारी की पुष्टि की गई। उनके साथ अजय कुमार और रामाकृष्णा कुमार सिंह को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।

450 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ की जानकारी

जांच के दौरान CID की विशेष जांच टीम (SIT) द्वारा करीब 450 सफल अभ्यर्थियों के बयान लिए जाने की भी रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्टों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के दौरान मिले इनपुट के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई।

post ke bich me 3rd wala

फिलहाल तीनों गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। CID की जांच जारी है और मामले में आगे और भी कार्रवाई होने की संभावना है।

Leave a reply ke upar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share News
✓ Link copied successfully