Indian Languages
Skip to main content

```html

गिरिडीह में अनधिकृत अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर होगी सख्त कार्रवाई, डीसी ने दिए छापेमारी के निर्देश

गिरिडीह: PC & PNDT Act के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त रामनिवास यादव ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों, पंजीकृत संस्थानों, नए पंजीकरण के आवेदनों और नवीनीकरण से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने बिना वैध लाइसेंस या अनधिकृत रूप से संचालित क्लीनिक और अल्ट्रासाउंड केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को छापेमारी दल गठित कर जांच और छापेमारी अभियान चलाने तथा अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में नए अल्ट्रासाउंड केंद्रों से प्राप्त आवेदनों के सत्यापन को लेकर भी निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्धारित मानकों के अनुसार आवेदनों की जांच करने को कहा।

लिंग जांच पर रोक को लेकर सख्त निर्देश

उपायुक्त ने कहा कि लिंग चयन और भ्रूण के लिंग की जांच जैसी अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने PC & PNDT Act के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों और व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके अलावा जिले के सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों के नियमित निरीक्षण, पंजीकरण की स्थिति और आवश्यक अभिलेखों के संधारण की भी समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान अनियमितता मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया।

post ke bich me 2sra wala

बैठक में PC & PNDT Act को लेकर प्रखंड और जिला स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने आम लोगों को कानून के प्रावधानों और इसके उद्देश्यों की जानकारी देने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, संबंधित चिकित्सा पदाधिकारी, PC & PNDT समिति के सदस्य समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

post ke bich me 3rd wala

Leave a reply ke upar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share News
✓ Link copied successfully