Indian Languages
Skip to main content

```html

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के द्वादश कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई मंत्री पहुंचे, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

गिरिडीह: दिवंगत झारखंड सरकार के मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश एवं श्राद्धकर्म कार्यक्रम में गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। हरसिंगरायडीह स्थित उत्सव उपवन में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन समेत झारखंड सरकार के कई मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हो रहे हैं।

कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही श्रद्धांजलि देने वालों का पहुंचना जारी है। लोग दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन कर रहे हैं। शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर लोग अपनी संवेदना भी व्यक्त कर रहे हैं। पूरे कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धा और गम का माहौल बना हुआ है।

Oplus_16908288

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे, दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज गिरिडीह पहुंचकर सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों से मुलाकात की।

श्रद्धांजलि के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत भी की। इस दौरान उन्होंने सुदिव्य कुमार सोनू के साथ अपने लंबे राजनीतिक और व्यक्तिगत संबंधों को याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू उनके लिए केवल सरकार के सहयोगी या पार्टी के नेता नहीं थे, बल्कि लंबे समय से उनके साथ जुड़े रहे साथी थे।

मुख्यमंत्री ने उनके राजनीतिक जीवन, संगठन के प्रति समर्पण और झारखंड के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू ने हमेशा जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने उनके असमय निधन को अपूरणीय क्षति बताया और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

कल्पना सोरेन समेत कई मंत्रियों ने दिया श्रद्धांजलि

द्वादश कार्यक्रम में गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन भी शामिल हुईं। उन्होंने सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।

इसके अलावा झारखंड सरकार की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, दीपिका पांडेय सिंह, दीपक बिरुआ, डॉ. इरफान अंसारी और हफीजुल हसन समेत कई मंत्री कार्यक्रम में पहुंचे और दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी।

राज्य सरकार के मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हैं।

श्रद्धांजलि देने वालों का लगातार पहुंचना जारी

द्वादश कार्यक्रम को लेकर उत्सव उपवन में व्यापक व्यवस्था की गई है। सुबह से ही गिरिडीह और आसपास के क्षेत्रों से लोग पहुंच रहे हैं। श्रद्धांजलि देने के लिए अलग व्यवस्था की गई है, जिससे बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोगों को परेशानी न हो।

कार्यक्रम स्थल पर लोगों के बैठने, पेयजल और पार्किंग की व्यवस्था की गई है। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था भी संभाली जा रही है।

post ke bich me 2sra wala

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट

मुख्यमंत्री और कई मंत्रियों के कार्यक्रम में शामिल होने को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

उपायुक्त रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार समेत प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम की व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। भीड़ प्रबंधन और यातायात को लेकर भी अधिकारियों की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है।

कार्यक्रम को देखते हुए गिरिडीह शहरी क्षेत्र में भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश और आवागमन को लेकर भी प्रशासन की ओर से विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है।

सुदिव्य कुमार सोनू को याद कर भावुक हुए लोग

द्वादश कार्यक्रम में पहुंच रहे लोग सुदिव्य कुमार सोनू के राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद कर रहे हैं। उनके समर्थक और करीबी लोग दिवंगत नेता के साथ बिताए समय को याद करते हुए भावुक नजर आ रहे हैं।

post ke bich me 3rd wala

कार्यक्रम में शामिल होने वाले नेताओं और जनप्रतिनिधियों की ओर से भी सुदिव्य कुमार सोनू के योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी जा रही है।

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद से गिरिडीह में लगातार श्रद्धांजलि सभाओं और शोक कार्यक्रमों का दौर जारी है। आज द्वादश कार्यक्रम के मौके पर एक बार फिर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर उन्हें अंतिम श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे हैं।

कार्यक्रम स्थल पर जारी है श्रद्धांजलि का सिलसिला

फिलहाल हरसिंगरायडीह स्थित उत्सव उपवन में सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश कार्यक्रम में श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। राजनीतिक, सामाजिक और विभिन्न वर्गों के लोग कार्यक्रम में पहुंचकर दिवंगत मंत्री को नमन कर रहे हैं और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

Leave a reply ke upar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share News
✓ Link copied successfully