Indian Languages
Skip to main content

```html

गिरिडीह को दो बड़ी रेल सौगात, पलामू से न्यू गिरिडीह तक नई ट्रेन; गया-सांतरागाछी सेवा को भी मंजूरी

गिरिडीह: गिरिडीह के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे बोर्ड ने चोपन–मधुपुर के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13341/13342 के परिचालन को मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन पलामू, गढ़वा, लातेहार, हजारीबाग और कोडरमा होते हुए धनवार, जमुआ और न्यू गिरिडीह तक पहुंचेगी। इसके अलावा गया–सांतरागाछी नई एक्सप्रेस को भी कोडरमा, न्यू गिरिडीह और मधुपुर के रास्ते चलाने की मंजूरी की जानकारी सामने आई है।

पलामू से न्यू गिरिडीह तक नई रेल कनेक्टिविटी

13341 चोपन–मधुपुर एक्सप्रेस चोपन से सुबह 10:40 बजे रवाना होकर रात 11:30 बजे मधुपुर पहुंचेगी। वापसी में 13342 मधुपुर–चोपन एक्सप्रेस सुबह 4 बजे मधुपुर से खुलेगी और शाम 5 बजे चोपन पहुंचेगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में सप्ताह में तीन दिन चलेगी।

इस ट्रेन का ठहराव डालटनगंज, बरवाडीह, लातेहार, टोरी, खलारी, पतरातू, बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, बरही, कोडरमा, धनवार, जमुआ और न्यू गिरिडीह समेत प्रमुख स्टेशनों पर होगा। इससे पलामू और आसपास के इलाकों के यात्रियों को गिरिडीह और मधुपुर की ओर आने-जाने के लिए नई रेल सुविधा मिलेगी।

20 LHB कोच से लैस होगी ट्रेन

चोपन–मधुपुर एक्सप्रेस में 20 आधुनिक LHB कोच लगाए जाएंगे। इनमें 6 जनरल, 8 स्लीपर, 4 एसी थ्री-टियर, 1 एसी टू-टियर और 1 पावर कार शामिल होगी।

post ke bich me 2sra wala

गया–सांतरागाछी ट्रेन भी न्यू गिरिडीह होकर

वहीं, गया–सांतरागाछी एक्सप्रेस को भी कोडरमा, न्यू गिरिडीह और मधुपुर के रास्ते चलाने की मंजूरी की जानकारी सामने आई है। ट्रेन संख्या 13691/13692 के परिचालन से गिरिडीह और कोडरमा क्षेत्र के यात्रियों को हावड़ा-सांतरागाछी की ओर जाने के लिए एक अतिरिक्त सीधी रेल सुविधा मिलने की उम्मीद है।

दोनों ट्रेनों के मामले में अब यात्रियों की नजर अंतिम परिचालन तिथि और विस्तृत समय-सारणी पर है। रेलवे की ओर से परिचालन कार्यक्रम जारी होने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

post ke bich me 3rd wala

Leave a reply ke upar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share News
✓ Link copied successfully