Indian Languages
Skip to main content

```html

नाबालिग से दुष्कर्म के बाद फरार था आरोपी, कोलकाता में छिपा मिला तो तिसरी पुलिस ने दबोचा

गिरिडीह: जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को 14 सितंबर 2026 को कोलकाता से गिरफ्तार करने के बाद तिसरी लाया।

पुलिस के अनुसार, घटना को लेकर 23 अगस्त 2026 को तिसरी थाना में आवेदन प्राप्त हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए तिसरी थाना कांड संख्या 70/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्राथमिकी भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(m), 3(5) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4/6 के तहत दर्ज की गई थी।

मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी तिसरी से फरार होकर कोलकाता में छिपा हुआ है।

सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर तिसरी थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम कोलकाता पहुंची। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को वहां से गिरफ्तार कर लिया और उसे तिसरी लेकर पहुंची।

post ke bich me 2sra wala

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं मामले में पुलिस का अनुसंधान जारी है।

post ke bich me 3rd wala

Leave a reply ke upar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share News
✓ Link copied successfully