Indian Languages
LIVE NEWS
KHABAR BIHAR JHARKHAND
BREAKING NEWS
CONNECTING TO WEBSITE ...
BREAKING
KBJ NEWS   •   KHABAR BIHAR JHARKHAND   •   बिहार की हर बड़ी खबर   •   झारखंड की हर बड़ी खबर   •   देश-दुनिया की ताजा खबर
Skip to main content

रांची में मॉर्निंग वॉक के दौरान सुनाई दी नवजात के रोने की आवाज, कपड़े में लिपटी बच्ची बरामद

रांची: राजधानी रांची में गुरुवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी की एक गली में कपड़े में लिपटी नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मॉर्निंग वॉक पर निकले एक युवक ने उसे देखा और तत्काल आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।

सेरसा स्टेडियम के सामने की गली में मिली बच्ची

जानकारी के अनुसार, मामला रांची रेलवे स्टेशन के सामने स्थित सेरसा स्टेडियम के सामने रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी की गली का है। गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान एक युवक को गली की तरफ से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी।

आवाज का पीछा करते हुए युवक जब मौके पर पहुंचा तो उसने देखा कि एक नवजात बच्ची कपड़े में लिपटी हुई पड़ी है। बच्ची को इस हालत में देखकर उसने आसपास के लोगों को सूचना दी। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने नवजात को अपने संरक्षण में लिया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज और स्वास्थ्य जांच कराई गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिस इलाके में बच्ची मिली, वहां आवारा कुत्तों का भी आना-जाना रहता है। ऐसे में समय रहते बच्ची की रोने की आवाज सुनाई देना उसके लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हुआ।

बच्ची को यहां किसने छोड़ा, जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर नवजात बच्ची को वहां किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बच्ची को वहां छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *