Indian Languages
Skip to main content

```html

गिरिडीह में सुरेश साव ने ग्रामीणों के साथ सुनी ‘मन की बात’, सेवा अभियान के तहत सेविका-सहिया सम्मानित

गिरिडीह: गिरिडीह विधानसभा के पूर्वी मंडल अंतर्गत तुरुकडीहा के बूथ संख्या 168 और 169 में रविवार को भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा अभियान के तहत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान टीकोडीह, तुरुकडीहा और पुरना नगर की सेविका, सहिया और पोषण सखी को सम्मानित किया गया। इसके बाद भाजपा नेत्री संगीता सेठ और प्रदीप राय की अध्यक्षता में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और बुजुर्गों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुरेश साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों, महिलाओं, किसानों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं, सुरेश साव ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने के बजाय उन्हें गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा और जनसंपर्क के माध्यम से लगातार जनता के बीच सक्रिय रहेंगे।

post ke bich me 2sra wala

कार्यक्रम में झुम्पा देवी, गुड़िया देवी, रिंकू देवी, निशा कुमारी, छाया देवी, भुनेश्वर मल्लाह, मनोज मल्लाह समेत स्थानीय ग्रामीण, भाजपा कार्यकर्ता, सेविका, सहिया, पोषण सखी और अन्य लोग मौजूद रहे।

post ke bich me 3rd wala

Leave a reply ke upar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share News
✓ Link copied successfully