Indian Languages
Skip to main content

```html

सुदिव्य कुमार की पुत्रियों ने वृद्धाश्रम और नेत्रहीन विद्यालय में बांटा प्रसाद, बुजुर्गों और बच्चों से जाना हालचाल

गिरिडीह: दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के श्राद्ध कार्यक्रम के संपन्न होने के उपरांत उनकी पुत्री सृष्टि एवं समृद्धि ने शुक्रवार को गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्धा आश्रम और नेत्रहीन आवासीय विद्यालय पहुंचकर प्रसाद का वितरण किया। इस दौरान दोनों ने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों और नेत्रहीन बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

सृष्टि एवं समृद्धि ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से बातचीत की और उनकी आवश्यकताओं तथा किसी प्रकार की परेशानी के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बुजुर्गों से बातचीत कर उनकी जरूरतों को समझने का प्रयास किया।

इसके बाद दोनों ने नेत्रहीन आवासीय विद्यालय पहुंचकर बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान बच्चों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया।

सृष्टि एवं समृद्धि ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या आवश्यकता होने पर उनसे संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बुजुर्गों और बच्चों की परेशानियों के समाधान में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

post ke bich me 2sra wala

इस मौके पर गिरिडीह की महापौर प्रमिला मेहरा समेत झामुमो के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। श्राद्ध कार्यक्रम के बाद सुदिव्य कुमार की पुत्रियों की ओर से किए गए इस कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सरोकार और सेवा का भाव देखने को मिला।

post ke bich me 3rd wala

Leave a reply ke upar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share News
✓ Link copied successfully