Indian Languages
Skip to main content

```html

शिक्षकों की कमी को लेकर मॉडल पब्लिक स्कूल के बच्चों का पैदल मार्च, बीआरसी में दिया धरना

गिरीडीह: मॉडल पब्लिक स्कूल, गावां में शिक्षकों की कमी को लेकर शुक्रवार को स्कूली बच्चों ने अपनी मांगों को लेकर पैदल मार्च निकाला। मालडा स्थित विद्यालय से शुरू हुआ यह पैदल मार्च गावां बाजार का भ्रमण करते हुए बीआरसी कार्यालय पहुंचा, जहां बच्चों ने धरना दिया। इस दौरान बच्चों के साथ कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

पैदल मार्च में शामिल बच्चे हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे थे। इन तख्तियों पर “स्कूल में शिक्षक बढ़ाओ, शिक्षा का स्तर उठाओ”, “हर कक्षा में शिक्षक चाहिए, हर बच्चे का भविष्य बनना चाहिए” जैसे नारे लिखे हुए थे। बच्चों ने विद्यालय में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने और बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की।

बीआरसी कार्यालय पहुंचने के बाद बच्चे परिसर में बैठ गए और अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। बच्चों का कहना था कि विद्यालय में शिक्षकों की कमी के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रत्येक कक्षा में पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध कराने तथा शिक्षा का स्तर बेहतर करने की मांग की।

धरने के दौरान बीईओ तीतूलाल मंडल ने मौके पर मौजूद सभी बच्चों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं से जिला शिक्षा पदाधिकारी को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बच्चों की मांगों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने की बात कही।

post ke bich me 2sra wala

इसके बाद धरना स्थल पर उपस्थित लोगों ने बीईओ तीतूलाल मंडल को जिला शिक्षा पदाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से विद्यालय में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने सहित बच्चों की शैक्षणिक समस्याओं के समाधान की मांग की गई।

शिक्षकों की कमी को लेकर बच्चों के इस पैदल मार्च और धरने के बाद अब शिक्षा विभाग की ओर से इस समस्या के समाधान के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर विद्यालय के बच्चों और अभिभावकों की नजर बनी हुई है।

post ke bich me 3rd wala

Leave a reply ke upar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share News
✓ Link copied successfully