Indian Languages
Skip to main content

```html

बीमा क्लेम के लिए सनहा देने के नाम पर 5 हजार रिश्वत, मधुबन थाना का कंप्यूटर ऑपरेटर एसीबी के हत्थे चढ़ा

धनबाद एसीबी की ट्रैप कार्रवाई, थाना प्रभारी के कक्ष में रिश्वत लेते विक्रम कुमार चौधरी गिरफ्तार; थाना प्रभारी दिपेश कुमार भी प्राथमिकी अभियुक्त

गिरिडीह: भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धनबाद एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने मधुबन थाना में ट्रैप कार्रवाई कर 5 हजार रुपये रिश्वत लेते विक्रम कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया है। एसीबी की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी ने थाना प्रभारी के निर्देश पर थाना प्रभारी के कक्ष में परिवादी से रिश्वत की राशि ली, जिसके बाद पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है।

स्कार्पियो के बीमा क्लेम से जुड़ा है मामला

एसीबी की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, परिवादी की स्कार्पियो गाड़ी संख्या JH15K4933 19 जुलाई 2026 को सुबह करीब 10 बजे चैनपुर, थाना मधुबन में दुर्घटनाग्रस्त होकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। दुर्घटना में किसी व्यक्ति के जान-माल के नुकसान की बात नहीं थी।

दुर्घटना के बाद वाहन के बीमा क्लेम के लिए संबंधित बीमा कंपनी की ओर से थाना से लिखित सनहा की आवश्यकता थी। इसी सिलसिले में परिवादी मधुबन थाना पहुंचा था। आरोप है कि सनहा देने के एवज में उससे 5 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई।

शिकायत के बाद एसीबी ने कराया सत्यापन

रिश्वत देने के इच्छुक नहीं होने पर परिवादी ने मामले की शिकायत धनबाद एसीबी के पुलिस अधीक्षक से की। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने आरोपों का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान रिश्वत की मांग किए जाने की बात सही पाई गई।

इसके बाद धनबाद एसीबी थाना कांड संख्या 08/2026, दिनांक 15 सितंबर 2026, भ्रष्टाचार निवारण (संशोधित) अधिनियम-2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई के लिए धावादल गठित किया गया।

post ke bich me 2sra wala

Oplus_16908288

थाना प्रभारी के कक्ष में ली रिश्वत

एसीबी की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, 16 सितंबर 2026 को कार्रवाई के दौरान आरोपी विक्रम कुमार चौधरी ने थाना प्रभारी दिपेश कुमार के निर्देश पर उनके कक्ष में परिवादी से 5 हजार रुपये रिश्वत की राशि ली।

राशि लेते ही एसीबी की टीम ने विक्रम कुमार चौधरी को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान दंडाधिकारी एवं दो स्वतंत्र गवाह भी मौजूद थे। एसीबी ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रेस विज्ञप्ति में थाना प्रभारी दिपेश कुमार को मामले में प्राथमिकी अभियुक्त बताया गया है।

post ke bich me 3rd wala

एसीबी की कार्रवाई से थाना परिसर में हड़कंप

धनबाद एसीबी की इस कार्रवाई के बाद मधुबन थाना परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई। मामले में एसीबी की ओर से आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a reply ke upar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share News
✓ Link copied successfully