Indian Languages
Skip to main content

```html

गिरिडीह में दर्दनाक हादसा: मेढो नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, पांच दोस्त गए थे नहाने

गिरिडीह: जिले के गांडेय थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। मेढो नदी में नहाने गए पांच दोस्तों में से तीन बच्चे गहरे पानी में डूब गए। हादसे में तीनों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे किसी तरह अपनी जान बचाकर नदी से बाहर निकल आए। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और मृतक बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए तीन बच्चे

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर गांव के पांच दोस्त मेढो नदी में नहाने के लिए गए थे। नहाने के दौरान तीन बच्चे अचानक नदी के गहरे हिस्से में चले गए। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण तीनों डूबने लगे।

बताया जा रहा है कि बाहर मौजूद दोनों दोस्तों ने अपने साथियों को बचाने की कोशिश की, लेकिन नदी के तेज बहाव के कारण वे उन्हें बाहर नहीं निकाल सके। इसके बाद दोनों बच्चे घबराकर गांव की ओर भागे और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही नदी की ओर दौड़े ग्रामीण

बच्चों के डूबने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर बच्चों की तलाश शुरू की और तत्काल घटना की सूचना प्रशासन एवं पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही गांडेय के सीओ, बीडीओ और थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बच्चों की तलाश के लिए खंडोली से गोताखोरों को बुलाया गया। वहीं, एनडीआरएफ को भी घटना की जानकारी दी गई।

काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने नदी से तीनों बच्चों के शव बाहर निकाले।

तीन परिवारों में मचा कोहराम

मृतकों की पहचान गांडेय निवासी करीब 12 वर्षीय आदित्य बर्नवाल, करीब 13 वर्षीय अंश गुप्ता और करीब 13 वर्षीय श्रेयस गुप्ता के रूप में हुई है।

post ke bich me 2sra wala

तीनों बच्चों की मौत की खबर जैसे ही उनके परिजनों तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। कुछ समय पहले तक जिन बच्चों के घर लौटने का इंतजार हो रहा था, उनके शव पहुंचने की खबर ने परिवारों को तोड़कर रख दिया।

परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। घटना की खबर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुटे रहे। तीन नाबालिग बच्चों की एक साथ मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।

हादसे ने फिर उठाया सुरक्षा का सवाल

मेढो नदी में हुए इस हादसे ने नदी और अन्य जलस्रोतों के आसपास बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बरसात के मौसम में नदियों में पानी का बहाव और गहराई अचानक बढ़ जाती है, ऐसे में बच्चों का नदी में नहाना जानलेवा साबित हो सकता है।

post ke bich me 3rd wala

फिलहाल घटना के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। तीन मासूमों की मौत से गांडेय का मेढो गांव गहरे सदमे में है और तीन परिवारों की खुशियां मातम में बदल गई हैं।

Leave a reply ke upar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share News
✓ Link copied successfully