Indian Languages
LIVE NEWS
KHABAR BIHAR JHARKHAND
BREAKING NEWS
CONNECTING TO WEBSITE ...
BREAKING
KBJ NEWS   •   KHABAR BIHAR JHARKHAND   •   बिहार की हर बड़ी खबर   •   झारखंड की हर बड़ी खबर   •   देश-दुनिया की ताजा खबर
Skip to main content

माले नेताओं ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि, कहा- झारखंड ने बेहतर और सुलझे नेता को खो दिया

गिरिडीह : दिवंगत झामुमो नेता एवं झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। गुरुवार को भाकपा माले के नेताओं ने गिरिडीह स्थित उनके आवास पहुंचकर दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य जनार्दन प्रसाद ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से सभी लोग अचंभित हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड ने बेहतर और बड़ा विजन रखने वाले नेता को खो दिया है। दुख की इस घड़ी में माले परिवार दिवंगत मंत्री के परिजनों के साथ खड़ा है।

पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन से गिरिडीह और झारखंड को बड़ी क्षति हुई है। वहीं पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि गिरिडीह ने एक सुलझे हुए नेता को खो दिया है। उन्होंने कहा कि माले परिवार दिवंगत मंत्री के बेटे-बेटियों और पूरे परिवार के साथ है।

एप्वा नेत्री जयंती चौधरी ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हिम्मत रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में माले परिवार हमेशा उनके साथ रहेगा। माले राज्य कमिटी सदस्य रामेश्वर चौधरी ने भी परिजनों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस कठिन समय में परिवार खुद को अकेला न समझे।

मौके पर आइसा नेता विभा पुष्पा दीप, शंकर पाण्डेय समेत अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके योगदान को याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *