Indian Languages
Skip to main content

```html

SIR के विरोध में JMM का हल्लाबोल, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन

गिरिडीह: SIR को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त और दो अन्य निर्वाचन आयुक्तों के बीच कथित मतभेद का मामला सामने आने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया है। सोमवार को गिरिडीह जिला मुख्यालय में JMM कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन किया।

पुतला दहन से पहले JMM जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुंचे। इसके बाद राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, पूर्व विधायक केदार हाजरा, मेयर प्रमिला मेहरा और डिप्टी मेयर सुमित कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में टावर चौक पहुंचे।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की। टावर चौक पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन कर SIR के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया।

पुतला दहन के बाद पत्रकारों से बातचीत में JMM जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा SIR के बहाने लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि जनता के वोट देने के अधिकार को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है और संविधान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

post ke bich me 2sra wala

संजय सिंह ने निर्वाचन आयोग पर भाजपा के एजेंट के रूप में काम करने का भी आरोप लगाया।

कार्यक्रम में पार्टी के जिला सचिव महालाल सोरेन, अजीत कुमार, पप्पू, शाहनवाज अंसारी, राकेश रंजन, कृष्ण मुरारी शर्मा, रॉकी सिंह, दारा हाजरा, नौशाद अहमद चांद, प्रीति भास्कर, माला देवी, प्रमिला कुमारी समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

post ke bich me 3rd wala

Leave a reply ke upar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share News
✓ Link copied successfully