Indian Languages
Skip to main content

```html

दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर महापौर प्रमिला मेहरा का निरीक्षण, पूजा पंडालों की समस्याओं का लिया जायजा

गिरिडीह: आगामी दुर्गा पूजा को लेकर गिरिडीह नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को महापौर प्रमिला मेहरा ने शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूजा समितियों से तैयारियों की जानकारी लेने के साथ स्थानीय समस्याओं का भी जायजा लिया।

महापौर ने पचंबा दुर्गा स्थान से निरीक्षण की शुरुआत की। इसके बाद बोडो, अलकापुरी, पपरवाटांड़, सुरों-सुंदरी क्लब, स्टेशन रोड, सिहोडीह, सिरसिया समेत शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का दौरा किया।

निरीक्षण के दौरान पूजा समितियों ने सड़क, साफ-सफाई, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट समेत अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं महापौर के समक्ष रखीं। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

महापौर प्रमिला मेहरा ने कहा कि दुर्गा पूजा शुरू होने से पहले पूजा पंडालों और श्रद्धालुओं से जुड़ी प्रमुख समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

post ke bich me 2sra wala

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त विजय सिंह बिरुवा, उपनगर आयुक्त, अर्बन प्लानर मंजूर आलम समेत नगर निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

post ke bich me 3rd wala

Leave a reply ke upar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share News
✓ Link copied successfully