Indian Languages
Skip to main content

```html

झारखंड में बारिश का अलर्ट, 24 सितंबर को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Rain Alert In Jharkhand: झारखंड में एक बार फिर बारिश का दौर तेज होने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 24 सितंबर को राज्य के पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 24 सितंबर को रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति भी बन सकती है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

इसके अलावा सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, लोहरदगा, लातेहार, पलामू और गढ़वा में भी भारी बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

23 सितंबर को भी कई जिलों में बारिश

23 सितंबर को भी राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम को लेकर बारिश की चेतावनी दी गई है।

post ke bich me 2sra wala

25 और 26 सितंबर को भी बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार 25 सितंबर को गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग और कोडरमा में भारी बारिश हो सकती है। 26 सितंबर को भी गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में भारी बारिश की चेतावनी है। अन्य जिलों में भी बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।

वज्रपात को लेकर सावधानी जरूरी

बारिश के साथ कई इलाकों में वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। तेज गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचना चाहिए। किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मौसम विभाग के ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

post ke bich me 3rd wala

Leave a reply ke upar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share News
✓ Link copied successfully