Indian Languages
Skip to main content

```html

गिरिडीह में PURE EV के नए डिस्ट्रीब्यूटर शोरूम का शुभारंभ, एक ही छत के नीचे मिलेगी बिक्री, फाइनेंस और सर्विस की सुविधा

गिरिडीह: शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के बीच PURE EV ने गिरिडीह में अपने नए डिस्ट्रीब्यूटर शोरूम की शुरुआत की है। बोड़ो स्थित जीडी बगेड़िया अस्पताल मोड़ पर रविवार को नए शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद और डॉ. रियाज अहमद ने फीता काटकर शोरूम का विधिवत शुभारंभ किया।

उद्घाटन समारोह में शहाबुद्दीन, मुन्ना सिद्दीकी, रिजवानुल हक, नितेश कुमार सिन्हा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। शोरूम के शुभारंभ को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला।

एक ही छत के नीचे कई सुविधाएं

नए शोरूम में PURE EV के विभिन्न इलेक्ट्रिक दोपहिया मॉडल ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। यहां वाहन की बिक्री के साथ-साथ फाइनेंस, सर्विसिंग और स्पेयर पार्ट्स की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इससे गिरिडीह और आसपास के क्षेत्र के ग्राहकों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के साथ उसके रखरखाव की सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी।

उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों और स्थानीय लोगों ने शोरूम में प्रदर्शित इलेक्ट्रिक स्कूटरों का अवलोकन किया और उनके फीचर्स एवं सुविधाओं की जानकारी ली।

इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने पर जोर

इस मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन तेजी से परिवहन व्यवस्था का हिस्सा बन रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने में इलेक्ट्रिक वाहनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने नए शोरूम के शुभारंभ पर संचालक अजहरुद्दीन और सद्दाम हुसैन को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गिरिडीह में इस तरह की सुविधा शुरू होने से स्थानीय लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के साथ सर्विसिंग और अन्य जरूरी सुविधाएं भी आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।

post ke bich me 2sra wala

ग्राहकों को बेहतर सुविधा देना उद्देश्य : अजहरुद्दीन

शोरूम संचालक अजहरुद्दीन ने कहा कि गिरिडीह और आसपास के ग्राहकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना शोरूम शुरू करने का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि यहां इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री के साथ फाइनेंस, स्पेयर पार्ट्स और सर्विसिंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने कहा कि ग्राहकों को वाहन खरीदने से लेकर उसके रखरखाव तक आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

post ke bich me 3rd wala

शोरूम के उद्घाटन के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटरों को देखने और उनके फीचर्स की जानकारी लेने के लिए लोगों की भीड़ देखी गई। नए शोरूम की शुरुआत के साथ गिरिडीह में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के ग्राहकों को स्थानीय स्तर पर बिक्री और आफ्टर-सेल्स सुविधाएं मिलने का रास्ता खुला है।

Leave a reply ke upar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share News
✓ Link copied successfully