Indian Languages
Skip to main content

```html

किसान जनता पार्टी के धरने के 50 दिन पूरे, किसानों ने समाहरणालय तक किया प्रदर्शन

गिरिडीह: किसान जनता पार्टी के अनिश्चितकालीन धरने के 50 दिन पूरे होने के अवसर पर मंगलवार को किसानों ने धरना स्थल से गिरिडीह समाहरणालय तक प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने जमीन से जुड़े विभिन्न मामलों के समाधान और सरकारी योजनाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में तख्ती और बैनर लेकर बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने रजिस्टर-टू की प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराने, मृत रैयतों के उत्तराधिकारियों का नामांतरण करने, गैरमजरूआ खास, भूदान और बकाश्त जमीन की लगान रसीद जारी करने, वन भूमि पर दखलकार किसानों को वन पट्टा देने और सभी प्लॉट की ऑनलाइन इंट्री करने जैसी मांगें उठाईं। इसके अलावा किसान सम्मान निधि योजना में कथित घूसखोरी बंद करने और तिसरी में महिला किसानों पर लाठीचार्ज के आरोपों की जांच कर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग भी की गई।

धरना को संबोधित करते हुए किसान जनता पार्टी के केंद्रीय कमिटी अध्यक्ष सह अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद किसानों को रजिस्टर-टू की प्रमाणित प्रतिलिपि उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को उनका अधिकार मिलने में बाधा आ रही है और इसके लिए उन्होंने प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

किसान जनता पार्टी युवा मोर्चा के संयोजक विक्रम मुर्मू ने सरकारी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने से संबंधित कानूनी प्रावधानों का जिक्र करते हुए भ्रष्टाचार और कथित रिश्वतखोरी के मामलों में कार्रवाई की मांग की।

post ke bich me 2sra wala

प्रदर्शन के बाद किसानों द्वारा हस्ताक्षरित 10 पृष्ठों का ज्ञापन अपर समाहर्ता, गिरिडीह को सौंपा गया। वहीं, कार्यक्रम स्थल पर किसानों की ओर से पत्रकार विजय कुमार पाठक को गिरिडीह जिले के साहसी पत्रकार के रूप में सम्मानित किया गया।

प्रदर्शन में विष्णु सिंह, अमरेंद्र सिंह, दासो मुर्मू, विजय कुमार, घनश्याम पंडित, नारायण राय, संतोष चक्रवर्ती, विक्रम मुर्मू, गीता देवी, संगीता मरांडी, सुमनी सोरेन, बाटु मरांडी, ललिया देवी, सबीना हेम्ब्रम, फागु राय, राजेंद्र यादव, कलावती देवी, शंभू राय, जहांगीर अंसारी, अफसर खान, संचित गुप्ता और सनातन तिवारी समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

post ke bich me 3rd wala

Leave a reply ke upar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share News
✓ Link copied successfully