Indian Languages
Skip to main content

```html

भाजपा का महीनेभर सेवा अभियान, 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’

गिरिडीह: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से एक महीने तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान के तहत जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के साथ युवाओं को सेवा कार्यों से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा।

गिरिडीह पहुंचे नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भाजपा नगर मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर से भी जुड़ा है।

अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता आंगनवाड़ी केंद्रों तक पहुंचेंगे और आंगनवाड़ी सेविकाओं एवं कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे। इसके अलावा स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण समेत विभिन्न सेवा गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा।

वहीं, 7 अक्टूबर को जिला मुख्यालयों में ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ आयोजित करने की तैयारी है। भाजपा नेताओं के अनुसार, पूरे अभियान के दौरान सेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

post ke bich me 2sra wala

कार्यक्रम में महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय, पूर्व विधायक निर्भय शाहबादी, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, दिनेश यादव, चुन्नू कांत, सुनील पासवान, प्रकाश सेठ, विनय सिंह, प्रोफेसर विनीता कुमारी, जयशंकर सिन्हा ‘सिंकू’ समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

post ke bich me 3rd wala

Leave a reply ke upar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share News
✓ Link copied successfully