Indian Languages
Skip to main content

```html

गांधी-शास्त्री और शहीद शेख भिखारी को कांग्रेस ने किया नमन, सतीश केडिया ने बताए विचारों की प्रासंगिकता

गिरिडीह: महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और स्वतंत्रता सेनानी शहीद शेख भिखारी की जयंती पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तीनों विभूतियों की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने तीनों महापुरुषों के जीवन, संघर्ष और देश के प्रति योगदान को याद किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से देशवासियों को एकजुट कर स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि गांधी के बताए मार्ग पर चलना कठिन है, लेकिन सत्य और अहिंसा की राह आज भी प्रासंगिक है।

लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए उन्होंने उनकी सादगी, ईमानदारी और देशसेवा का उल्लेख किया। वहीं, शहीद शेख भिखारी को श्रद्धांजलि देते हुए उनके स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और बलिदान को याद किया गया।

post ke bich me 2sra wala

कार्यक्रम में अशोक विश्वकर्मा, मोहम्मद निजाम, राज अहमद, ऋषिकेश मिश्रा, सुलेमान अख्तर समेत कई नेताओं ने विचार रखे। मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान महापुरुषों के आदर्शों और संघर्ष को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

post ke bich me 3rd wala

Leave a reply ke upar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share News
✓ Link copied successfully