गिरिडीह: गांधी जयंती के अवसर पर गिरिडीह महानगर अंतर्गत भाजपा नगर मंडल ने नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा ‘सिंकू’ के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और परिसर की साफ-सफाई की।
इसके बाद बाबू वीर कुंवर सिंह चौक और स्टेशन रोड स्थित भाजपा नगर कार्यालय परिसर में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यालय में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, दिनेश यादव और चुन्नूकांत ने गांधी जी के स्वच्छता, सत्य और अहिंसा के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया। वहीं, नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा ने कहा कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है।
मौके पर पूर्व मेयर सुनील पासवान, पूर्व डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, विनीता कुमारी, महादेव दुबे, राजेश जायसवाल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


