गिरिडीह: 27 फरवरी को चुनाव के दौरान हुई घटना से जुड़े मामले में जेल गए शिवम आजाद को अदालत से जमानत मिल गई है। जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आते ही शिवम आजाद दुखिया महादेव मंदिर पहुंचे और बाबा का आशीर्वाद लिया।
शिवम आजाद के मंदिर पहुंचने की खबर मिलते ही उनके करीबी और समर्थक भी वहां पहुंचे। इस दौरान समर्थकों के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला।
बताया जा रहा है कि 27 फरवरी की घटना से जुड़े मामले में गिरफ्तारी के बाद शिवम आजाद न्यायिक हिरासत में थे। अब अदालत से जमानत मिलने के बाद वह जेल से बाहर आए हैं।
मंदिर में पूजा-अर्चना और बाबा का आशीर्वाद लेने के बाद शिवम आजाद ने अपने समर्थकों और करीबियों से मुलाकात की। जमानत के बाद उनकी वापसी और समर्थकों में दिखी खुशी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।


