गिरिडीह: प्रयास पहल के तत्वावधान में आयोजित होने वाले प्रयास स्पोर्ट्स टूर्नामेंट सीजन-04 को लेकर आयोजन समिति के सदस्यों ने बुधवार को गिरिडीह के उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव से मुलाकात की।
इस दौरान समिति के सदस्यों ने उपायुक्त को टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा। उपायुक्त रामनिवास यादव ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए टूर्नामेंट में पहुंचने का आश्वासन दिया।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि युवाओं को खेल से जोड़ने और ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रयास स्पोर्ट्स का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार, प्रयास स्पोर्ट्स सीजन-04 का आयोजन 10 अक्टूबर 2026 से किया जाएगा। उपायुक्त के कार्यक्रम में शामिल होने के आश्वासन के बाद आयोजन समिति और खिलाड़ियों में उत्साह है।


