गिरिडीह: रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह कपल की ओर से एम/एस अतिबीर इंडस्ट्रीज कंपनी लिमिटेड (चाइना प्लांट) परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन चेयरमैन संतोष सरावगी ने किया। उन्होंने क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।
सदर अस्पताल, गिरिडीह में थैलेसीमिया मरीजों के लिए रक्त की आवश्यकता को देखते हुए शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य अस्पताल में रक्त की उपलब्धता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना था।
क्लब के मुताबिक, इस वर्ष शिविर में 151 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिसे क्लब के सबसे सफल रक्तदान अभियानों में से एक बताया गया है।
अध्यक्ष रोटेरियन सिद्धार्थ जैन ने रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों, अस्पताल की टीम और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। वहीं प्रोजेक्ट चेयर रोटेरियन समीर सरावगी ने शिविर के आयोजन और समन्वय में भूमिका निभाई।
शिविर को सफल बनाने में रोटेरियन अनित खंडेलवाल, नम्रता सरावगी, सत्यदीप, राखी, सिद्धार्थ गौरिसरिया, शीतल, रितेश, सुरप्रीत, आशिका सहित क्लब के अन्य सदस्यों और स्वयंसेवकों का योगदान रहा।
रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह कपल ने भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता और जनहित से जुड़े कार्य जारी रखने की बात कही।


