गिरिडीह: किरण पब्लिक स्कूल के प्रांगण में रोटरी गिरिडीह वाइब्रेंट की ओर से लिटरेसी मंथ के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने स्कूल के चार बच्चों की फीस स्पॉन्सर की।
जूनियर विंग से यूकेजी के सत्या कुमार और कक्षा एक के आदित्य कुमार, जबकि सीनियर विंग से कक्षा 8 के अंकुर सुमन और श्वेता टुडू की स्कूल फीस स्पॉन्सर की गई।
मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह और प्राचार्य राघव भोक्ता ने रोटरी गिरिडीह वाइब्रेंट के इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कदम समाज को सकारात्मक दिशा देने में मदद करते हैं।
रोटरी गिरिडीह वाइब्रेंट के अध्यक्ष और किरण पब्लिक स्कूल के निदेशक राजीव रंजन सिंह ने बताया कि क्लब का गठन 18 सितंबर 2026 को हुआ है और यह उसका पहला कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि भविष्य में रक्तदान, वृद्धाश्रम और अनाथालय सहित अन्य सामाजिक कार्यों के लिए विशेष पहल की जाएगी।
क्लब के सचिव डॉ. सौरव जगनानी ने बताया कि जल्द ही खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में रोटेरियन तनवीर अहमद, राहुल कृष्णा, कोषाध्यक्ष रोटेरियन डॉ. निलेश लाल, डॉ. समीर राज चौधरी, रवि जायसवाल, अवनीश अंशु, राजीव रंजन, गौतम सागर समेत क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।


