Indian Languages
Skip to main content

```html

सुदिव्य सोनू की याद में भावुक हुई झामुमो की बैठक, संगठन को मजबूत करने पर चर्चा

गिरिडीह: दिवंगत मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद झामुमो में संगठनात्मक बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में उनकी धर्मपत्नी श्वेता शर्मा ने पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

बैठक में सुदिव्य कुमार सोनू की यादों का जिक्र होने पर माहौल भावुक हो गया। कार्यकर्ताओं ने उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके साथ बिताए अनुभव साझा किए।

बैठक में झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह, जिला सचिव महालाल सोरेन, डॉ. सरफराज अहमद, पूर्व विधायक केदार हाजरा, गिरिडीह महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार और कृष्ण मुरारी शर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान पार्टी और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने सुदिव्य कुमार सोनू के विचारों और संगठन के प्रति उनके योगदान को आगे बढ़ाने की बात कही।

post ke bich me 2sra wala

बैठक में सुदिव्य कुमार सोनू की यादों ने जहां माहौल को भावुक किया, वहीं संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर भी मंथन हुआ।

post ke bich me 3rd wala

Leave a reply ke upar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share News
✓ Link copied successfully