Indian Languages
Skip to main content

```html

गिरिडीह में भाजपा का आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, महिलाओं और बुजुर्गों को साड़ी देकर किया सम्मानित

गिरिडीह: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत गिरिडीह में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 26 स्थित मछली मोहल्ला और महादेव तालाब मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव शामिल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष जय शंकर सिन्हा उर्फ सिंकु ने की, जबकि महामंत्री अनिल सिंह और नीतू शोला के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान सुरेश साव ने आंगनवाड़ी कर्मियों, पोषण सखी, सहिया दीदियों के साथ स्थानीय महिलाओं और बुजुर्गों को साड़ी देकर सम्मानित किया।

सुरेश साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता से जुड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के विकास, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के लिए केंद्र सरकार की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में लगातार पहल की जा रही है। उन्होंने ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की बात कही।

कार्यक्रम के दौरान सुरेश साव ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के स्कूलों में शिक्षकों की कमी है, अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं, गरीबों को आवास नहीं मिल रहा है और राशन की चोरी हो रही है। उन्होंने राज्य सरकार को विभिन्न मोर्चों पर विफल बताया।

post ke bich me 2sra wala

सुरेश साव ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार राज्य के युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में हेमंत सोरेन का सफाया होना तय है और जनता जवाब देने के लिए तैयार है।

कार्यक्रम में कार्तिक डंगेईच, पवन साव, संदीप गुप्ता, मनोज राम, अंजय शर्मा, रेखा देवी, मालती देवी, रीता देवी, अनीता देवी, उर्मिला देवी, माला देवी, लता देवी, शर्मिला देवी, मुन्नी देवी, मधु कुमारी सहित कई लोग मौजूद रहे।

post ke bich me 3rd wala

Leave a reply ke upar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share News
✓ Link copied successfully