गिरिडीह: मध्यदेशीय वैश्य महासभा गिरिडीह की ओर से शनिवार को गोयंका धर्मशाला में कुलगुरु श्री गणीनाथ गोविन्द जी महाराज की 56वीं जयंती सह वार्षिक पूजनोत्सव समारोहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने कुलगुरु की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। वहीं, समाज के गणमान्य लोगों ने ध्वजारोहण किया।

समारोह में भजन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। धनबाद से पहुंची भजन मंडली ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन रांची से आए समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी गोविंद साव, गिरिडीह के अर्जुन गुप्ता, अंजनी गुप्ता, संजय गुप्ता, प्रदेश मंत्री रिंकेश कुमार, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनीषा गुप्ता, युवा प्रदेश कोषाध्यक्ष चंदन गुप्ता, जिला समिति के संरक्षक जितेंद्र गुप्ता और जिलाध्यक्ष सुजीत गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस मौके पर जिला समिति की ओर से सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।

सामाजिक एकता और भाईचारे पर दिया जोर
समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने सामाजिक एकता और भाईचारे पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज के लोग एकजुट होकर कार्य करें तो किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है। सामाजिक स्तर पर व्याप्त त्रुटियों को दूर करने से लेकर राजनीति के क्षेत्र में समाज की भागीदारी बढ़ाने के लिए भी एकजुटता को जरूरी बताया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिलाध्यक्ष सुजीत गुप्ता, उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, सुमित गुप्ता, सचिव विशाल गुप्ता, उपसचिव राकेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष जयदेव गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष रवि गुप्ता, निशांत गुप्ता सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा।



