Indian Languages
Skip to main content

```html

पचम्बा में दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, मारपीट मामले में भी एक पकड़ा गया

गिरिडीह: पचम्बा थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म के आरोप से जुड़े मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इनमें एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप है, जबकि दूसरे की गिरफ्तारी शिकायतकर्ता के साथ मारपीट के आरोप में हुई है।

पचंबा पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर को एक व्यक्ति ने पचम्बा थाना में आवेदन देकर एक युवक पर अपनी पत्नी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। आवेदन में आरोपी के पिता, भाई और एक अन्य व्यक्ति पर शिकायतकर्ता के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया था। मामले में पचम्बा थाना कांड संख्या 95/26 दर्ज कर संबंधित धाराओं के तहत जांच शुरू की गई।

पुलिस के मुताबिक, अनुसंधान के दौरान घटना प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग से जुड़ी पाई गई। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी बताए जा रहे प्रेम शर्मा उर्फ प्रेम कुमार शर्मा (20) को गिरफ्तार किया। वहीं, मारपीट के आरोप में सूरज कुमार उर्फ डेविड (25) को भी पकड़ा गया। दोनों को 21 सितंबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

post ke bich me 2sra wala

पुलिस ने बताया कि मामले का अनुसंधान अभी जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में पचम्बा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत पिंगुवा, आरक्षी विजय कुमार प्रकाश और आरक्षी सतीष कुमार यादव शामिल थे।

post ke bich me 3rd wala

Leave a reply ke upar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share News
✓ Link copied successfully