Indian Languages
Skip to main content

```html

बेंगाबाद के काशीटांड़ जंगल में फंदे से लटका मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह: बेंगाबाद थाना क्षेत्र के काशीटांड़ जंगल में गुरुवार को एक युवक का शव फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शव झलकडीहा और ताराजोरी पंचायत की सीमा के पास जंगल में मिला।

ग्रामीणों ने शव देखे जाने की सूचना बेंगाबाद थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक की पहचान और मौत की परिस्थितियों को स्पष्ट करने के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है।

post ke bich me 2sra wala

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक जंगल में कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल पुलिस की जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

post ke bich me 3rd wala

Leave a reply ke upar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share News
✓ Link copied successfully