Indian Languages
Skip to main content

```html

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशकर्म की तैयारी पूरी, सुरक्षा व्यवस्था में जुटे एक हजार से अधिक जवान

गिरिडीह: दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशकर्म को लेकर गिरिडीह स्थित उत्सव उपवन में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को होने वाले कार्यक्रम को लेकर बुधवार से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गिरिडीह के अलावा कई अन्य जिलों से पुलिस अधिकारी और जवानों को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है।

उत्सव उपवन रिजॉर्ट में बुधवार को करीब एक हजार से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की गई। इनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारी की गई है।

डीसी-एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने बुधवार को तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने हवाई अड्डे सहित प्रमुख मार्गों और कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाले रास्तों का निरीक्षण किया। वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए मार्गों को भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से जांचा गया।

प्रशासन की ओर से बताया गया है कि गुरुवार को सुबह 7 बजे से शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। यह व्यवस्था रात 12 बजे तक जारी रहेगी। इसका उद्देश्य कार्यक्रम के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना और वीआईपी आवागमन में किसी तरह की परेशानी नहीं होने देना है।

करीब 45 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशकर्म में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन से जुड़े लोगों के अनुसार करीब 45 हजार लोगों के प्रसाद ग्रहण करने की उम्मीद है। इसी को देखते हुए उत्सव उपवन परिसर में प्रवेश और प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम स्थल पर तीन प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। इनमें एक प्रवेश द्वार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत मंत्रियों, सचिवों और अन्य अधिकारियों के लिए रखा गया है, जबकि दो प्रवेश द्वार कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए होंगे।

post ke bich me 2sra wala

जेएमएम महानगर अध्यक्ष रॉकी सिंह ने बताया कि एक बार में करीब 2,600 लोग प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। इसके लिए उत्सव उपवन परिसर में तीन पंडाल बनाए गए हैं, ताकि बड़ी संख्या में पहुंचने वाले लोगों को व्यवस्थित तरीके से प्रसाद ग्रहण कराया जा सके।

अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव के आने की चर्चा

द्वादशकर्म में देश के विभिन्न हिस्सों से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों के पहुंचने की चर्चा है। फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के शामिल होने की चर्चा है। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भी पहुंचने की चर्चा है।

हालांकि, इन नेताओं के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन की तैयारियां संभावित वीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए की जा रही हैं।

post ke bich me 3rd wala

कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात, प्रवेश और प्रसाद वितरण को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। बुधवार देर शाम तक अधिकारी और पुलिस बल कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।

Leave a reply ke upar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share News
✓ Link copied successfully