Indian Languages
Skip to main content

```html

इसरी बाजार चौक के समीप झाड़ू लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे लोग

डुमरी: इसरी बाजार चौक के समीप सोमवार को झाड़ू लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, ट्रक धनबाद की ओर से आ रहा था। इसरी बाजार रेलवे फाटक पार करने के बाद चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद चौक से कुछ पहले कावेरी होटल के समीप ट्रक सड़क पर पलट गया।

ट्रक के पलटते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए, जिससे घटनास्थल पर भीड़ लग गई। हालांकि, राहत की बात रही कि हादसे में किसी के हताहत होने या जान जाने की सूचना नहीं है।

post ke bich me 2sra wala

हादसे के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि व्यस्त इलाके में इस तरह भारी वाहनों के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो सकता था।

post ke bich me 3rd wala

Leave a reply ke upar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share News
✓ Link copied successfully